लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को परीक्षा फल वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा 9 बी की छात्रा आराध्या मिश्रा ने 95.2 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टाप किया है। छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पहली बार प्रकाशित स्कूल की वार्षिक पत्रिका नवचेतना का भी विमोचन किया गया। प्रिंसिपल आरके सिंह ने बताया कि बुधवार को स्कूल में विभिन्न कक्षाओं का रिजल्ट वितरित किया गया। इसके साथ ही कक्षाओं में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि कक्षा 6 ए में आकृति वर्मा, 6 बी में इकरा, कक्षा 7 ए में सूर्यांश शुक्ला, 7 बी में मुकुल शुक्ला, कक्षा 8 ए में अभ्युदय सिंह, 8 बी में रोहन राजा, कक्षा 9 ए में अभिनय सिंह, 9 बी में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.