अल्मोड़ा, मार्च 23 -- एसएसजे में रिजल्ट की गड़बड़ियों पर छात्रों का आक्रोश भड़क उठा है। सोमवार को आक्रोशित छात्रसंघ पदाधिकारियों व छात्रों ने कक्षाओं का संचालन बंद करा दिया। जल्द खामियों में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को एसएसजे में छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल के नेतृत्व में छात्रों ने कक्षा-कक्षों में तालाबंदी की। इस कारण बीए, बीएससी, बीकॉम समेत विभिन्न कक्षाओं का संचालन नहीं हो सका। छात्रों ने कहा कि विवि की ओर से कुछ दिन पहले बीए व बीएससी प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया गया है, लेकिन रिजल्ट में काफी गड़बड़ियां सामने आई हैं। कई छात्रों के रिजल्ट पोर्टल पर खुल ही नहीं रहे हैं।कुछ के आंतरिक परीक्षाओं के अंक नहीं जोड़े गए हैं। छात्रों के पुराने रिजल्ट भी पोर्टल पर नहीं दिख रहे हैं। इस कारण छात्र परेशान हैं। छात्रो...