रिजल्ट में खामियों पर भड़के, छात्र की नौकरी छूटी
मेरठ, मई 26 -- कॉपियों के मूल्यांकन में कथित रूप से गड़बड़ी और मार्कशीट एवं डिग्री मिलने में आ रही दिक्कतों के विरोध में सोमवार को छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। पूर्व महामंत्री अंकित अधाना के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों ने कार्रवाई नहीं होने पर कामकाज ठप करने की चेतावनी दी। छात्रों ने कहा कि विवि के रिजल्ट में अलग नंबर हैं, जबकि चार्ट में शून्य अंक दर्ज कर रखे हैं। छात्रों ने प्रमाण सहित ऐसे मामले पेश करते हुए विवि की व्यवस्था पर सवाल उठाए। छात्र परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव से मिले और रिजल्ट की खामियों को दिखाया। अंकित के अनुसार छात्र की कॉपी के पहले पन्ने पर कम नंबर दर्ज किए गए हैं, लेकिन जब कॉपी के अंदर के पन्नों को नंबर जोड़े जा रहे हैं तो वे ज्यादा निकल रहे हैं। छात्रों के अनुसार इंटरनेट पर जारी रिजल्ट में अलग नंबर हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.