फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 15 -- कायमगंज, संवाददाता सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में एपी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा और विद्यार्थियों की सफलता से शिक्षकों व अभिभावकों में खुशी का माहौल है। एपी स्कूल की पार्थिका रस्तोगी ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, नित्या सिंह 94.5 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और सिद्धार्थ यादव 93 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा आमना खान ने 92 प्रतिशत और दिव्या भारती ने 89.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता दर्ज की। यह भी पढ़ें- अमन 96 प्रतिशत के साथ बना स्कूल टॉपर प्रबंध समिति से अशोक...