भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-4 (सत्र : 2023-27) का रिजल्ट जारी होने के बाद काफी संख्या में विद्यार्थियों के रिजल्ट में नॉट इलिजिबल फॉर प्रमोशन (एनईपी) के कारण परेशानी हो रही है। कई विद्यार्थियों के परीक्षा देने के बाद भी अनुपस्थित करने का मामला सामने आया है। ऐसे लोगों का कॉलेजों में विशेष काउंटर पर शनिवार तक आवेदन लिया जाएग। इस आवेदन को कॉलेजों द्वारा विवि भेजा जाएगा, जहां 15 अप्रैल तक परीक्षा सुधार का आश्वासन दिया है। रिजल्ट त्रुटि के कारण विद्यार्थियों का नामांकन सेमेस्टर-5 में नहीं हो पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...