बेगुसराय, मार्च 29 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, 2026 की मैट्रिक परीक्षा में बरौनी प्रखंड अंतर्गत मालती गांव निवासी दीपक कुमार मिश्र व कुसुम देवी के पुत्र ओम कुमार ने टॉप टेन में तीसरा स्थान पाकर जिले का नाम रौशन किया है। रिजल्ट प्रकाशित होते ही रविवार को मालती गांव में ओम कुमार के घर उसे बधाई देने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। रेलवे से रिटायर्ड ओम के दादा रामनरेश मिश्र, दादी, बड़ी दोनों बहन प्रतिज्ञा कुमारी, प्रेरणा कुमारी, समाजसेवी हरिनंदन, चाचा, चाची, चचेरे भाई-बहन सभी बहुत खुश हैं। सभी ने मिठाई खिलाकर ओम को बधाई दी। ओम कुमार ने बीएसएस हाई स्कूल राजवाड़ा से मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में 488 यानी 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। ओम कुमार का परिवार मध्यमवर्गीय है। पिता बरौनी डेयरी के कर्मी हैं और माता कुसुम द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.