रिजल्ट जारी होते ही कॉलेज दाखिलों की तैयारी तेज
गुड़गांव, मई 12 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद अब जिले में कॉलेज दाखिलों की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। लंबे इंतजार के बाद परिणाम आने से विद्यार्थियों को अब उच्च शिक्षा संस्थानों में आवेदन करने में आसानी होगी। खास बात यह है कि इस बार परिणाम अपेक्षाकृत जल्दी आने से छात्रों को कॉलेज और कोर्स चुनने के लिए भरपूर समय मिलेगा। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा ने 7 मई को ही एडमिशन पोर्टल खोल दिया था। हालांकि उस समय तक बोर्ड परिणाम जारी नहीं होने के कारण छात्र केवल प्रारंभिक रजिस्ट्रेशन ही कर पा रहे थे, लेकिन अब परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी अपने अंकों के आधार पर पूरी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। वहीं, आगामी सप्ताह तक सीबीएसई बोर्ड का परिणाम भी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.