पूर्णिया, अगस्त 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह और परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह को आवेदन लिखा है। साथ ही पूर्णिया विश्वविद्यालय के क्षेत्रांतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लंबित परीक्षा परिणामों को जल्द से जल्द जारी करने के लिए एक बड़ा ऑनलाइन अभियान शुरू किया है। छात्र अपने सत्रों को नियमित करने और भविष्य की पढ़ाई को सुरक्षित करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति के आधिकारिक ईमेल आईडी और विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक के आधिकारिक ईमेल आईडी पर आवेदन ईमेल भेजकर परीक्षा परिणाम तुरंत जारी करने की मांग की ...