रिजल्ट खराब देने वाले शिक्षकों को चिन्हित करने का काम शुरू
हजारीबाग, जून 27 -- रिजल्ट खराब देने वाले शिक्षकों को चिन्हित करने का काम शुरू हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। जिले के सरकारी हाई एवं प्लस टू स्कूलों में कार्यरत वैसे शिक्षकों को चिन्हित करने का काम शुरू हो गया है, जिनके विषय में मैट्रिक एवं 12वीं के बच्चों का वार्षिक परीक्षा में रिजल्ट खराब दिया हैं। बताया जाता है कि पहले ही ऐसे शिक्षकों का वेतन निकासी पर रोक लगा दी गई थी। अब इन शिक्षकों की स्क्रीनिंग पुन: की जा रही है। इसके बाद विभाग इन पर कार्रवाई करेगा। इस वर्ष मैट्रिक एवं इंटर की वार्षिक परीक्षा में जिला का प्रदर्शन राज्यस्तर पर नीचे गिरा है। इसे स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने गंभीरता से लेते हुए शिक्षकों पर कार्रवाई करने का मन बनाया हैं। चर्चा है कह इन शिक्षकों का वेतन वृद्धि रोकने से लेकर स्थानांतरण की कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.