रिजल्ट के साथ बच्चों को मिलेगा नया कोर्स, किताबें आईं
लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नई कक्षा में प्रवेश मिलने से पहले उनको नया कोर्स मिल जाएगा। नया कोर्स की आपूर्ति हो रही है। करीब 56 प्रतिशत किताबें आ चुकी हैं, बाकी किताबें भी जल्द आ जाएंगी। 30 मार्च को बेसिक के स्कूलों में रिजल्ट दिया जाएगा। विभाग की मंशा है कि इसी दिन बच्चों को नया कोर्स दे दिया जाए जिससे एक अप्रैल को जब बच्चे स्कूल आएं और नई कक्षा में बैठें तो उनके पास नया कोर्स हो। इससे पढ़ाई भी बेहतर होगी। सीडीओ अभिषेक कुमार, उपायुक्त उद्योग, बीएसए प्रवीण तिवारी और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी ने किताबों महराजनगर स्कूल पहुंचकर किताबों का सत्यापन किया। जितनी किताबें आंकड़ों में दर्ज हैं उतनी आई हैं या नहीं इसकी गिनती कराई। सीडीओ ने निर्देश दिया कि किताबें समय से स्कूलों को भेजी जाएं जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.