गुड़गांव, मई 15 -- गुरुग्राम यूनिवर्सिटी और एमडीयू से संबद्ध कॉलेजों में छात्रों का रुझान अधिक, करीब 10 हजार सीटों पर आवेदन होंगे गुरुग्राम, साक्षी रावत। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अब जिले में दाखिले की दौड़ तेज हो गई है। उच्च शिक्षा विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ने गति पकड़नी शुरू कर दी है। हालांकि, पोर्टल सात मई से खुल था, लेकिन अधिकांश छात्र परिणाम आने का इंतजार कर रहे थे। अब छात्र तेजी से आवेदन प्रक्रिया में जुट गए हैं।

छात्रों की संख्या जिले में इस बार करीब 22 हजार विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा पास की है। इनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए गुरुग्राम यूनिवर्सिटी और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) से संबद्ध कॉलेजों का रुख कर रहे हैं। जिले के विभिन्न कॉलेजों में करीब 10 हजार सीटों पर दाखिले ...