अमरोहा, अप्रैल 1 -- अमरोहा। श्रीराम पब्लिक इंटर कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। छात्र-छात्राओं ने खूब मेहनत करके अच्छे अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधक अवनीश कुमार गुप्ता व प्रधानाचार्य वंश गुप्ता ने अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का शील्ड देकर उत्साहवर्धन किया। कहा कि यह छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह वर्षभर की मेहनत का परिणाम है और भविष्य के लिए एक नई शुरुआत का संकेत देता है। इस दौरान समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.