नई दिल्ली, मार्च 23 -- bseb bihar board result 2026: लाखों छात्र और उनके माता-पिता अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिलों की धड़कनें तेज हैं कि आगे की उच्च शिक्षा का सफर कैसे तय होगा और कॉलेज की भारी-भरकम फीस कहां से आएगी? तो घबराने की जरूरत नहीं है राज्य के छात्रों बिहार सरकार कई शानदार स्कीम जारी कर चुकी है जिसमें स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम खास है। बीते दिनों सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि 'बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (BSCC)' के तहत दिया जाने वाला एजुकेशन लोन अब सभी आवेदकों के लिए पूरी तरह से ब्याज रहित होगा। क्या है यह स्कीम आइए जानते हैं... उच्च शिक्षा की राह में सबसे बड़ा रोड़ा हमेशा पैसा ही होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने 'बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड य...