रुद्रपुर, फरवरी 26 -- सितारगंज। रनसाली रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध खनन करते एक बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ली। टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। गुरुवार को रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी के नेतृत्व में कैलाश नदी क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहां रिजर्व फॉरेस्ट में आरबीएम भरा जा रहा था। रेंजर ने चेतावनी दी कि पट्टे की आड़ में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं होगा। मामले की जानकारी आरटीओ को भेजी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.