आगरा, जनवरी 30 -- रिजर्व पुलिस लाइन का शुक्रवार को एसपी अंकिता शर्मा ने वार्षिक निरीक्षण किया। एसपी अंकिता शर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, पुलिस बर्दी स्टोर, पुलिस मॉर्डन स्कूल, भोजनालय, आरओ वाटर प्लांट, बैरिकों, पुलिस कैंटीन, परिवहन शाखा, चिकित्सालय, साइबर थाना, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड, पुलिस लाइन स्थित आवासों के रख-रखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, रख-रखाव, व्यवस्थाओं की गुणवत्ता एवं अभिलेखों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को पत्रावलियों को अध्यावधिक रखने, परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के दिशा-निर्देश दिए। पुलिस लाइन में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की बैरिक, प्रशिक्षण स्कूल एवं भोजनालय का निर...