नई दिल्ली, अगस्त 22 -- रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन ने जंतर-मंतर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने दावा किया कि सरकार उनकी मांगों पर एक केंद्रीय मंत्री के जरिए बातचीत के लिए तैयार हो गई है। रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन ने यह भी कहा कि एक केंद्रीय मंत्री आंदोलनकारियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत करेंगे। रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन जो कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तर्ज पर चल रहा एक इंस्टाग्राम बेस्ड कैंपेन है। सीजेपी ने अपने फॉलोअर्स से शुक्रवार को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट में शामिल होने की अपील की थी। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन पेज के इंस्टाग्राम पर लगभग 5.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन यानी RHA ने एक्स पर लिखा- सरकार रिज़र्वेशन सुधार आंदोलन के एक्टिविस्ट्स की मांगों पर चर्चा के लिए मान गई है। हर...