रिचूघुटा में कोयला साइडिंग के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन तेज
लातेहार, जून 9 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के पेशरार पंचायत के रिचूघुटा गांव में मंगलवार को मजदूर जन संघर्ष समिति के तत्वावधान में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक का उद्देश्य बैठक में डीवीसी द्वारा प्रस्तावित कोयला साइडिंग के खिलाफ ग्रामीणों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं ने एकजुट होकर आंदोलन का ऐलान किया। कार्यक्रम का नेतृत्व लातेहार विधायक प्रकाश राम ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रकाश राम ने कहा कि डीवीसी कंपनी पहले क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की गारंटी सुनिश्चित करे तथा सीएसआर फंड के माध्यम से गांवों का विकास करे, तभी यहां से कोयला परिवहन की अनुमति दी जाएगी। विधायक ने कहा कि यदि ग्रामीणों के अधिकारों की अनदेखी की गई ,तो सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.