मेरठ, अप्रैल 21 -- मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देश पर रालोद महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदिरा कपिलावाई ने मेरठ निवासी ऋचा सिंह को राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। ऋचा सिंह वर्तमान में महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव के पद पर है और पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा की प्रभारी के रूप में भी संगठन को आगे बढ़ा रही है। दीपमाला चौधरी, सोनिका आनंद एवं कमलेश कौर को भी राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। विनय प्रधान, दिलप्रीत कोहली, कवलजीत सिंह, विवेक बाफर, सरला सिंह, जूही त्यागी, अभि सिंघल आदि ने ऋचा सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...