रिचा मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले की अनुसंधान से मायके वाले असंतुष्ट
पलामू, जून 3 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के बारालोटा में 29 अप्रैल को 27 वर्षीय अदिति मिश्रा उर्फ रिचा मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका के मायके पक्ष ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है और इसे साजिश के तहत आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। पुलिस भी अबतक आरोपियों की कहानी को भी सच मानकर अनुसंधान कर रही है जबकि घटना स्थल की स्थिति आरोपियों की कहानियों से मेल नहीं खाती है। मेदिनीनगर सिटी के बेलवाटिका स्थित आवास पर बुधवार को मायके पक्ष के लोगों ने प्रेस वार्ता कर हालात पर अपनी बात रखी। मृतका के पिता राकेश मिश्रा, माता सत्यम मिश्रा, चाचा राहुल मिश्रा तथा चाची सुज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.