प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 30 -- प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित टीजीटी परीक्षा के बायोलॉजी विषय में रिचा मिश्रा को सामान्य कैटेगरी में नौवां स्थान मिला है। इससे परिजनों के साथ रिश्तेदार और परिचित भी गदगद हैं। बता दें कि रिचा मिश्रा शहर के दहिलामऊ नई बस्ती के रहने वाले अरुण कुमार इं. विदित शुक्ल की पत्नी हैं। रिचा के पिता अरुण कुमार मिश्र हनुमत इंटर कॉलेज लोकैयापुर कुंडा के प्रिंसिपल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...