आजमगढ़, मई 3 -- आजमगढ़, सवाददाता। भीषण गर्मी के बीच घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब एक किलोवाट तक के घरेलू प्रीपेड उपभोक्ताओं का बैलेंस शून्य होने पर भी बिजली तुरंत नहीं काटी जाएगी। मंडल में एक किलोवाट के 14 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से अब तक 387301 लोगों के घरों में सामान्य मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से 384089 स्मार्ट मीटर प्रीपेड में परिवर्तित हो चुके हैं। एक किलोवाट के 343460 उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं को मोबाइल की तरह रिचार्ज कराना पड़ रहा है। यानि जितने का रिचार्ज कराएंगे उतने की बिजली का उपयोग कर पाएंगे। जिस उपभोक्ता का मीटर माइनस में चला जा रहा, उसकी बिजली ऑटोमैटिक कट जा रही है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के उपभोक्ता काफी परेशान हैं। वे प्रीपेड मीटर के रिचार्ज के लिए समय से पैसे नहीं जुटा पा रहे। रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.