फतेहपुर, अप्रैल 12 -- फतेहपुर। स्मार्ट मीटरों के प्रीपेड होते ही बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है। मीटर का बैलेंस माइनस में पहुंचते ही बिना किसी पूर्व सूचना के ऑनलाइन बिजली काट दी जा रही है, जिससे भीषण गर्मी के बीच लोग अचानक अंधेरे में डूबने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन उपभोक्ताओं को हो रही है जिनके मोबाइल नंबर विभाग में अपडेट नहीं हैं, जिससे उन्हें बैलेंस खत्म होने का अलर्ट नहीं मिल पा रहा है। बिजली कटने के बाद रिचार्ज करने के बावजूद कनेक्शन तत्काल बहाल नहीं हो रहे, जिसके चलते परेशान उपभोक्ता अब बिजली दफ्तरों की चौखट पर चक्कर काटने को मजबूर हैं। विभागीय सख्ती का आलम यह है कि अकेले फतेहपुर में प्रतिदिन औसतन पांच सौ कनेक्शन काटे जा रहे हैं।मीटर को प्लस में होने पर ही जुड़ते कनेक्शनबड़ी संख्या में मीटरों के प्रीपेड हो जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.