रिचार्ज के साथ बीएसएनएल देगा एक लाख रुपये का बीमा कवर
हल्द्वानी, नवम्बर 15 -- हल्द्वानी, संवाददाता। निजी टेलीकॉम कंपनियों से मिल रही प्रतिस्पर्धा के बीच भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए रिचार्ज के साथ बीमा सुरक्षा देने की पहल की है। कंपनी के 2449 रुपये के सालाना प्लान में 15 दिन की अतिरिक्त वैधता के साथ एक लाख रुपये का दुर्घटना मृत्यु बीमा और 10 हजार रुपये तक का साइबर फ्रॉड बीमा मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को अलग से कोई प्रीमियम नहीं देना होगा। बीएसएनएल ने यह सुविधा द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ साझेदारी में शुरू की है। बीमा कवर की अवधि प्लान की मूल वैधता यानी 365 दिन रहेगी। इसका लाभ पॉलिसी की शर्तों के अधीन मिलेगा। वहीं, 2799 रुपये के सालाना प्लान में 30 दिन की अतिरिक्त वैधता दी जा रही है। बीएसएनएल के डीजीएम श्रीराम गौड़ ने बताया कि कंपनी बेहतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.