वाराणसी, मार्च 31 -- वाराणसी। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड बिल रिचार्ज में निर्धारित विद्युत दरों पर दो प्रतिशत की छूट उपलब्ध है। उन्हें कम बैलेंस, समाप्त बैलेंस, भुगतान की जानकारी नियमित एसएमएस अलर्ट के माध्यम से दी जाती है। उपभोक्ता सोलर प्लांट की स्थापना की स्थिति में इसी मीटर को नेट मीटर में आसानी से परिवर्तित कर सकते हैं। भिखारीपुर हाइडिल कॉलोनी स्थित एमडी कैंप कार्यालय में सोमवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्वांचल डिस्काम के प्रबंध निदेशक शंभु कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत उपभोक्ताओं के यहां मुफ्त स्मार्ट प्रीपेड मीटरों की स्थापना की जा रही है। मीटर में परिवर्तन के समय पहले से जमा सुरक्षा धनराशि को बकाए में समायोजित किया जाएगा। यदि कोई बकाया नहीं है तो उसे सीधे उपभोक्ताओं के प्रीपेड बैल...