नैनीताल, फरवरी 16 -- बेतालघाट। रिखोली-तड़ी मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं वन विभाग की टीम ने सर्वे किया। लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित ग्रामीणों में मार्ग बनने को लेकर उम्मीद जगी है। संयुक्त सर्वे के दौरान पीएमजीएसवाई की ओर से सहायक अभियंता मिताली एवं कनिष्ठ अभियंता संजय, फॉरेस्टर निर्मल रहे। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश बुधलाकोटी, ग्राम प्रधान हेमा बोहरा, उप प्रधान हरेंद्र बोहरा, मोहन सिंह, पुष्कर सिंह, गोधन सिंह, मदन सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान माधो सिंह, ईश्वर सिंह, पूरन सिंह, रणजीत सिंह, प्रताप सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...