देवघर, मार्च 16 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार दोपहर को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में प्रीतम दास और उनके परिवार के एक सदस्य घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार को दिन करीब 12 बजे केदार दास अपने हिस्से की जमीन पर घर बनाने के लिए खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान प्रीतम दास और प्रमोद दास गाली-गलौज करते हुए वहां पहुंचे। आरोप है कि प्रीतम दास ने कुल्हाड़ी उठाकर जान से मारने की नियत से हमला किया और निर्माण स्थल में लगे हिस्से को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के दौरान प्रमोद दास ने लोहे की रॉड से प्रीतम दास पर हमला किया। इस दौरान केदार दास की माता आपिता देवी और अन्य परिवारजन भी घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने रिखिया थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.