देवघर, मार्च 3 -- देवघर। रिखिया थाना के बारा पंचायत क्षेत्र के नावाडीह गांव में सोमवार दोपहर एक मुर्गी फार्म में आग लग गई। फार्म में सामान जलकर खाक हो गया। घटना सोमवार दोपहर करीब 12:45 बजे की बताई जा रही है। आग लगने से करीब 200 मुर्गियां, फीडर, बिजली का मीटर एवं अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार भीम कुमार यादव के मुर्गी फार्म में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। दमकल कर्मियों ने पूरी तरह बुझाई। भीम ने आरोप लगाया है कि गांव के ही दो लोगों ने दुश्मीन व रंजिश में जानबूझकर आग लगाई है। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...