देवघर, मार्च 14 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के राइस मिल-कुंडा बाईपास सड़क पर बिराजपुर निवासी गणेश मांझी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रिखिया पुलिस टीम पश्चिम बंगाल पहुंची है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए बंगाल पुलिस के सहयोग से अभियान चला रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस लोकेशन व जांच पड़ताल के आधार पर आरोपियों के संभावित ठिकानों का पता लगा रही है और छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियान को पूर्ण सतर्कता और रणनीति के साथ अंजाम दिया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिल सकी थी। पुलिस के अनुसार छापेमारी जारी है। जल्द आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास सफल बनाने के लिए रिखिया और बंगाल पुलिस लगातार काम कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.