देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर,प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान कार्रवाई कर ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई नावाडीह अवस्थित एक कार सेंटर के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार एसआई अजय कुमार सिंह दलबल के साथ 30 मार्च की शाम विशेष गश्ती पर निकले थे। उसी दौरान करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि नावाडीह अवस्थित कार सेंटर के पास एक व्यक्ति ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है। जानकारी थाना प्रभारी को देकर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय वेंकटेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शाम करीब 6 बजे नावाडीह में छापेमारी की। पुलिस वाहन देख एक संदिग्ध व्यक्ति भागने की कोशिश करते पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी अर्जुन महथा उम्र 32 वर्ष है, जो रिखिया थाना के पुनसिया नावाडीह का है। प्रारंभिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.