देवघर, मार्च 7 -- देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में टोटो चालक की मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने बुलेट चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार रतनपुर गांव निवासी 45 वर्षीय प्रेम बैठा टोटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। वह बुधवार को मोहनपुर हटिया से घर लौट रहे थे। उसी दौरान रिखिया-मोहनपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही बुलेट, टोटो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रेम बैठा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक की पत्नी लीला देवी बैद्यनाथधाम ओपी को बयान देकर बुलेट चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। बयान की कॉपी अग्रसारित कर दी गयी। उस आधार पर म...