देवघर, अप्रैल 8 -- देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीया किशोरी को शादी का झांसा देकर घर से भगाने के आरोप में एक युवक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। नाबालिग के पिता के अनुसार घटना 31 मार्च सुबह करीब 5 बजे हुई। आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा दिया और घर से भागने के लिए मनाया। आरोप है कि युवक के कहने पर किशोरी घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और बक्से में रखे लगभग 70 हजार रुपए नकद लेकर भाग गई। बताया कि उन्होंने पहले सगे-संबंधियों की मदद से बेटी को खोजने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। उसके बाद रिखिया और कुंडा थाना का सहयोग लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि किशोरी को कुंडा थाना के योगीडीह गांव निवासी एक युवक ने अपने झांसे में लेकर भागाया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार ...