देवघर, अप्रैल 22 -- देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना अंतर्गत हरिलाजोरी शिव मंदिर के पीछे पुष्पा जोरिया से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव की स्थिति देख हत्या की आशंका जतायी जा रही है। शरीर पर मिले हमले के निशान से हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया है। मृतक के शरीर पर केवल ट्राउजर था। सूत्रों के मुताबिक मृतक के बाएं हाथ के नीचे और छाती के बीच धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव ठिकाने लगाने की नीयत से सुनसान जोरिया के पानी में फेक दिया गया होगा। यह भी पढ़ें- तिलैया थाना क्षेत्र से अज्ञात अधेड़ का शव बरामद स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम के समय कुछ ग्रामीण मवेशी चराने गए थे। उसी दौर...