देवघर, जून 17 -- देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। महज पांच दिनों के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर हुई फायरिंग की घटनाओं ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। हालांकि दोनों मामलों में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है, लेकिन फायरिंग की जाने वाली पिस्टल की बरामदगी नहीं हो पाई है। बताते चलें कि पहली फायरिंग की घटना गुरुवार रात थाना क्षेत्र के बंधा बीयर बार के पास हुई थी। बिहार के अपराधियों द्वारा रंगदारी वसूलने और मारपीट के उद्देश्य से फायरिंग की बात कही गयी थी। घटना के बाद पुलिस ने बिहार के एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, लेकिन वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं हो सका। वहीं दूसरी बड़ी घटना शनिवार दिन करीब 4 बजे बैद्यनाथपुर चौक पर हुई, जहां स्कॉर्पियो सवार बदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.