देवघर, मई 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के गेंदुआ पत्थर खदान में नहाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लोगों को होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद शव को खदान से बाहर निकाला। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बड़गछा गांव निवासी केसर महतो के 15 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार यादव के रूप में की गई है। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने की है।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर के बाद गांव के कुछ बच्चे पास स्थित पत्थर खदान में नहाने के लिए गए थे। सभी बच्चे पानी में मस्ती करते हुए तैर रहे थे। इसी दौरान नीरज कुमार यादव अचानक गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। अन्य बच्चों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.