रिखिया : दूल्हा बनने से पहले उठ गयी अर्थी
देवघर, जून 26 -- देवघर,प्रतिनिधि। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थी। रिश्तेदारों को निमंत्रण भेजा जा चुका था। नए कपड़ों की खरीदारी हो रही थी। परिवार के लोग 6 जुलाई को होने वाली शादी को लेकर उत्साहित थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। शादी से महज 11 दिन पहले सड़क हादसे ने 25 वर्षीय बबलू कुमार सिंह की जिंदगी छीन ली। जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाईयां गूंजनी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। रिखिया थाना क्षेत्र के लुटियातरी गांव निवासी बबलू कुमार सिंह सूरत में काम करता था। उसकी शादी जामताड़ा जिले में तय हुई थी। शादी की तारीख 6 जुलाई निर्धारित थी। इसी कारण वह कुछ दिन पहले ही अपने घर लौटा था ताकि शादी की तैयारियों में शामिल हो सके। परिजनों के अनुसार घर में मंडप, बारात और मेहमानों की व्यवस्था को लेकर तैयारियां चल रही थी। परिवार के सदस्य खरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.