रिखिया : तंबाकू उत्पादों के खिलाफ छापेमारी अभियान
देवघर, अगस्त 17 -- देवघर,प्रतिनिधि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार-शनिवार को रिखिया थाना क्षेत्र में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा)-2003 के विभिन्न प्रावधानों के अनुपालन को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू व तंबाकू उत्पादों की बिक्री और उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण करना था। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर दुकानों एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री से संबंधित गतिविधियों की जांच की गई। यह कार्रवाई सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा के निर्देश पर की गई। छापेमारी दस्ता का नेतृत्व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार व रिखिया थाना के अवर निरीक्षक ने किया। टीम ने रिखिया क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर दुकानदारों को कोटपा-2003 के प्रावधानों की जानकारी दी और सार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.