देवघर, मार्च 6 -- देवघर, प्रतिनिधि जिले में पिछले 48 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। उनमें दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार रिखिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के पास बुलेट और टोटो की टक्कर में टोटो चालक की मौत हो गई। मृतक रतनपुर गांव निवासी 45 वर्षीय प्रेम बैठा है। मृतक की पत्नी लीला देवी ने बैद्यनाथधाम ओपी में आवेदन देकर बुलेट चालक पर लापरवाही से बाइक चलाने का आरोप लगाया है। बताया कि पति टोटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मोहनपुर हटिया से घर लौट रहे थे। उसी दौरान रिखिया-मोहनपुर मुख्य मार्ग पर रतनपुर गांव के पास तेज रफ्तार बुलेट चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.