रिखिया : चोरी गयी बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, जेल
देवघर, अप्रैल 5 -- देवघर। रिखिया थाना पुलिस ने चोरी गयी बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायाधीश के आदश पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव निवासी विक्की कुमार है। पुलिस के अनुसार लगभग एक महीने पहले थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव से एक बाइक चोरी हो गई थी। उसके बाद बाइक के बारे में पुलिस लगातार प्रयासरत थी। हाल ही में बाइक थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव में किसी व्यक्ति ने देख सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने ठाड़ी गांव में छापेमारी की। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ विक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक को पहले स्वास्थ्य जांच के लिए भेजा गया, उसके बाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायाधीश के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई अन्य साथियों का भी नाम बताया है, जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.