रिक्शे, ठेले वाले और मजदूरों के पैन पर खोली फर्जी फर्म, 2.5 करोड़ की जीएसटी चोरी करने वाला अरेस्ट
नई दिल्ली, जून 19 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जीएसटी चोरी का एक बड़ा मामला पकड़ा गया है। यहां रिक्शा, ठेला चलाने और दिहाड़ी मजदूरों के नाम के आधार, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेजों को इस्तेमाल कर फर्जी फर्मे खोली गई। इसके बाद जालसाज ने खेल शुरू किया। हालांकि जालसाज पकड़ा लिया है। 2.5 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी कर सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाने वाले जालसाज बुद्धि प्रकाश अवस्थी को क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कई खुलासे भी हुए हैं। जालसाज ने फर्जीवाड़े में जालसाज ने 255 मोबाइल नंबरों का प्रयोग किया। इनमे से 107 नंबरों पर विभिन्न कंपनियों और फर्मों का पंजीकरण कराया था। अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बुद्धी प्रकाश सीतापुर जनपद के रेउसा कलीमपुर का रहने वाला है। सहायक आयुक्त राज्य कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.