कानपुर, फरवरी 19 -- पनकी से रूरा आने के बाद गुरूवार को ई-रिक्शा से अपने घर गजान जा रही एक महिला का आभूषण वाला बैग रास्ते में चोरी हो गया। जिनई में रिक्शा चालक के आगे जाने से मना करने पर नीचे उतरी महिला आभूषण वाला बैग गायब देखकर वह सन्न रह गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर घटना की छान बीन शुरू की है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गजान गांव की रहने वाली सर्वेश देवी पत्नी दयाशंकर दो दिन पहले पनकी कानपुर में रहने वाली पुत्री के यहां गई थी। बुधवार को वहां से वापस आने के बाद वह शाम को रूरा में एक ई-रिक्शा से अपने घर गजान जा रही थी। जिनई पहुंचने के बाद ई-रिक्शा चालक ने आगे जाने से इंकार करने के बाद उसको .उतार दिया। ई-रिक्शा से उतरने के बाद उसने झोला देखा तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.