कौशाम्बी, मार्च 15 -- करारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर तिराहा के समीप बेखौफ झपटमार एक ई-रिक्शा सवार महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सरायअकिल कस्बे के मौलवीगंज मोहल्ला निवासी मनोज कुमार ने बताया कि पिछले दिनों उनके यहां वैवाहिक समारोह था। बुआ की बेटी गुड़िया देवी निवासी टांडा थाना सैनी शादी में शामिल होने के लिए आई थी। 13 मार्च को वह ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने मायके मंझनपुर के नेता नगर जा रही थी। लक्ष्मणपुर तिराहा के समीप दो अज्ञात युवकों ने अपनी बाइक रिक्शा के किनारे सटा दी। इसके बाद गुड़िया देवी के गले में रहा मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में करारी इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया का कहना है कि मुकदमा कायम कर जांच कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.