बिजनौर, अप्रैल 17 -- अफजलगढ़। रिक्शा और बाइक की टक्कर में महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घटना स्थल पर एकत्र ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। गांव नवाबपुर निवासी देवेन्द्र पत्नी विनीता सहित पशुओं के लिए रिक्शा में चारा लेकर लेकर खेत से घर आ रहा था। इसी दौरान नावाब पुरा चौराहे के समीप पंहुचते ही रिक्शा की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रिक्शा का हैंडल लगने विनीता तथा सड़क पर गिरने से बाइक सवार अजय घायल हो गया। घटना स्थल पर एकत्र ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जंहा से गंभीरावस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.