रिक्शा पर जा रहीं महिलाओं से बाइक सवारों ने की लूट
बरेली, जून 8 -- राजपुर कलां/अलीगंज। थाना क्षेत्र में राजपुर-अलीगंज मार्ग पर रिक्शा पर बैठकर घर आ रहीं महिलाओं से बाइक सवार बदमाश जेवर और नकदी छीनकर भाग गए। दिनदहाड़े घटना से लोगों में दहशत है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार को अलीगंज कस्बे के मोहल्ला महाजन के धर्मपाल सिंह की पत्नी अपने बेटी के साथ गौरीशंकर मंदिर गुलड़िया पर रिश्ता हेतु दिखाने गईं थी। उनकी पत्नी भानवती, पुत्री संगीता और नन्ही गुलड़िया से रिक्शा पर बैठकर वापस अलीगंज आ रहीं थीं। पटपरागंज गांव के निकट दो बाइक सवार बदमाशों ने रिक्शा में बैठी संगीता और भानवती से झपट्टा मार कर पर्स छीन लिया और उसके कानों से कुंडल भी नोच लिए। रिक्शा चालक और महिलाएं कुछ समझ पाती उससे पहले ही लुटेरे भाग गए। घटना की पुलिस को सूचना दी गई। शाम तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.