उन्नाव, मई 11 -- पुरवा। मौरावां थाना क्षेत्र के ओलिया गांव निवासी सावित्री पत्नी स्व. लखन ने सीएम को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि 21 अप्रैल दोपहर वह पेशी के लिए कचहरी आई थी। वह ई रिक्शा असोहा थाना क्षेत्र के गांव सरैया निवासी चंद्रभान सिंह से मांग कर लाई थी। रिक्शा बाहर खड़ी कर तहसील में पेशी पर चली गई। तभी चोरों ने ई-रिक्शा पार कर दिया। जब वह वापस आई तो रिक्शा नहीं मिला। उसके बाद उसने थाने में दो बार शिकायती पत्र दिया। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दरोगा सियाराम चौरसिया ने बताया कि ई रिक्शा चोरी की जानकारी नहीं है। यह भी पढ़ें- घर के बाहर खड़ा लोडर ई-रिक्शा चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...