सहारनपुर, जुलाई 30 -- बेहट। क्षेत्र के गांव अंबेहटा इस्माइलपुर निवासी ई-रिक्शा चालक के साथ दूसरे समुदाय के आठ-दस लोगों द्वारा बुरी तरह से मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। घटना के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पीड़ित को लेकर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। पीड़ित प्रदीप ने बताया, कि वह गांव से सुबह करीब साढ़े सात बजे बच्चों को कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में छोड़ने आया था। इसके बाद वह केनरा बैंक की शाखा के पास एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने पहुंच । आरोप है, कि तभी वहां कस्बे का दूसरे समुदाय का एक व्यक्ति आया और बिना किसी बात के उसके साथ-गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने बचाव का ...