रिक्शा चालक के पेट में चाकू मारकर किया जख्मी
बरेली, जून 14 -- रिक्शा चालक से दो व्यक्तियों ने मारपीट के बाद पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शाही क्षेत्र के गांव दौली जवाहर निवासी 35 वर्षीय लालाराम इज्जतनगर की रामलीला गौटिया मोहल्ले में किराये पर रहकर रिक्शा चलाते हैं। विवाद के चलते पत्नी उनसे अलग रहती है। लालाराम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह खाना खाने के बाद सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे दो व्यक्तियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी और पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- रिक्शा चालक के पेट में चाकू मारकर किया जख्मी शराब के नशे में होने के कारण वह शनिवार सुबह करीब चार बजे इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इज्जत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.