रिक्शा चालक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने शव लाकर थाने पर किया हंगामा
अमरोहा, अगस्त 21 -- रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बीती 18 अगस्त को हरियाणा के गुड़गांव रेलवे ट्रैक के नजदीक उसका शव पड़ा हुआ मिला। बुधवार शाम पत्नी शव लेकर रहरा थाने पर पहुंच गई और जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों पर अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई का भरोसा देकर उसे समझाया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव दौरारा निवासी 45 वर्षीय ब्रजकिशोर सैनी पुत्र बलवंत सैनी का जमीन को लेकर गांव के दो लोगों से विवाद चल रहा था। पत्नी पूनम का आरोप है कि षड्यंत्र के तहत बीती दो अगस्त को गांव का एक व्यक्ति ब्रजकिशोर को उठाकर लेकर गया था। कई लोगों ने उसे उठाकर ले जाते हुए देखा था। उसका कहना है कि द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.