रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
उन्नाव, जून 29 -- फतेहपुर चौरासी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के हुलासी कुआं तकिया मार्ग पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति पत्नी सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को परिजन गंभीर हालत में लखनऊ इलाज के लिए ले गए। यहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। क्षेत्र के पट्टी उस्मान गांव के रहने वाले गुड्डू अपनी पत्नी जन्नतुन के संग ई रिक्शा से तकिया की तरफ किसी काम से जा रहे थे। तभी पट्टी हमीद गांव निवासी राजू बाइक से घर वापस जा रहा था। इस बीच जिगनिया गांव के पास राजू की बाइक तेज रफ्तार में ई रिक्शा से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहनों के टकराने से दम्पति और बाइक सवार राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना और चोटों की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने घायलों को लेकर लखनऊ इलाज के लिए लेकर गए हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.