कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- कौशाम्बी के महिला थाने में पहरे पर तैनात एक रिक्रूट महिला आरक्षी ने मंगलवार सुबह खुद को गोली मार ली। सरकारी इंसास रायफल की बुलेट उसके गले को चीरती हुई सिर से निकल गई। खुदकुशी की कोई ठोस वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। कारणों की जांच पुलिस कप्तान ने एएसपी को सौंप दी है। आरक्षी ने थाने के दफ्तर में खुदकुशी की है। गाजीपुर जिले के दूल्हापुर थाना क्षेत्र के सिखरी गांव की 28 वर्षीय प्रियंका यादव पुत्री रवींद्र नाथ यादव महिला थाना मंझनपुर (कौशाम्बी) में रिक्रूट आरक्षी के पद पर तैनात थी। वर्ष 2025 बैच की इस आरक्षी की यहां पहली पोस्टिंग थी। यह भी पढ़ें- थाने के गेट पर ही महिला सिपाही की गोली लगने से मौत, गले को चीरते सिर से निकल गई बुलेट मंगलवार सुबह वह इंसास राइफल लेकर पहने पर तैनात थी। करीब 10 बजे आरक्षी अचानक थाने के दफ्तर म...