बिजनौर, मार्च 6 -- पुलिस लाइन बिजनौर में शनिवार को रिक्रूट आरक्षियों की बीपीईटी (दौड़) आयोजित की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। पुलिस के रूट डायवर्जन के मुताबिक शहर के मंडावर चौराहा से मंडावर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को वाया सेंट मैरी चौराहा से किरतपुर होते हुए कस्बा मंडावर की ओर भेजा जाएगा। वाहन इसी मार्ग से वापस भी आएंगे।पुलिस के अनुसार मंडावर चौराहा से लेकर कस्बा मंडावर तक हल्के और भारी सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन शनिवार सुबह 5 बजे से सुबह 9 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इससे कार्यक्रम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.